बोकारो, अप्रैल 13 -- बोकारो पब्लिक स्कूल में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर प्राइमरी व सेकेंडरी वर्ग के छात्र-छात्राओं द्वारा लधु नाटक, क्विज व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुधा शेखर ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर किया। प्राचार्य ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, उनके सामाजिक सुधारों व भारतीय संविधान के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने, शिक्षा को जीवन का आधार बनाने व समाज में समानता और न्याय की स्थापना के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- बहरागोड़ा महाविद्यालय में अम्बेडकर जयंती समारोह आयोजित क्विज प्रतियोगिता में छात्रों से डॉ. अंबेडकर के जीवन, संविधान, सामाजिक आंदोलनों...