जौनपुर, अप्रैल 16 -- बरसठी। आलमगंज कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक समरजीत ने आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को उपहार स्वरूप बच्चों को कॉपी और पेन दिया। वहीं उन्होंने विद्यालय में कार्यरत चार रसोइयों को एक-एक किलो मिठाई और पांच पांच सो रुपये नगद उपहार में दिए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओम शंकर तिवारी, सहायक अध्यापक धर्म सिंह यादव, दिलीप कुमार प्रजापति, दीपक पटेल सहित अन्य लोग मौजूद थे। संचालन जगदीश प्रसाद गौतम ने किया। यह भी पढ़ें- जेकेएस महाविद्यालय में मनाई गई अंबेडकर जयंती यह भी पढ़ें- बच्चों को शिक्षित करना बेहद जरूरी यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनी बाबा साहब की जयंती, लोगों ने किया नमन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...