कौशाम्बी, अप्रैल 14 -- विकास खंड चायल के मुरादपुर मजरा गिरिया खालसा गांव में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान बाजे-गाजे के साथ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अरमान हॉस्पिटल के संचालक एवं आजाद समाज पार्टी नेता डॉ. निसार अहमद सिद्दीकी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान डॉ. सिद्दीकी ने सैकड़ों बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबर और बॉक्स वितरित कर शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- संविधान निर्माण के लिए याद किए जाएंगे आंबेडकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.