गाजीपुर, अप्रैल 14 -- जखनिया। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर खानपुर रघुवर ग्राम पंचायत में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा साहब देश की आत्मा हैं और उनकी जयंती समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि उन्होंने वंचित वर्गों, महिलाओं और समाज के कमजोर तबकों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। "शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो" का संदेश आज भी प्रासंगिक है। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भी जयंती मनाई गई और झांकियां निकाली गईं। यह भी पढ़ें- बाबा साहब को माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कई लोग उपस्थित रहे और पुलिस व्यवस्था भी मुस्तैद रही। यह भी पढ़ें- सामाजि...