अलीगढ़, अप्रैल 14 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती को लेकर पुलिस अलर्ट है। शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सोमवार को एसपी सिटी आदित्य बंसल ने पुलिस बल के साथ शहर में पैदल गश्त किया। साथ ही अधीनस्थों को भ्रमणशील रहते हुए संदिग्धों पर निगरानी के निर्देश दिए। सिविल लाइन क्षेत्र के घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क से मंगलवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो कठपुला, रसलगंज चौराहा, सराय हकीम, बारहद्वारी, पत्थर बाजार, मीरुमल की प्याऊ चौराहा, मामू भांजा, आगरा रोड, शीशियापाड़ा, दुबे का पड़ाव चौराहा, डीएस कॉलेज, छर्रा अड्डा पुल, नौरंगाबाद होते हुए आंबेडकर पार्क पर संपन्न होगी। इसे लेकर मंगलवार दोपहर 12 बजे से शोभायात्रा की समाप्ति तक रूट डायवर्ट रहेगा। यह भी पढ़ें- डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, सुरक्षा चाक-चौबंद सी...