आगरा, अप्रैल 16 -- UP News: आगरा में आवास विकास कालोनी सेक्टर छह स्थित परशुराम चौक के अपमान के विरोध में बुधवार को ब्राह्मण समाज सड़क पर उतर आया। मौके पर तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन चला। हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। पुलिस से गहमा-गहमी हुई। पुलिस अधिकारियों ने समझाया। भरोसा दिलाया कि आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। पुलिस ने अपनी तरफ से मुकदमा लिखा है। समाज के लोगों ने पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर मंगलवार को जगह-जगह से बाइक सवार युवकों ने रैली निकाली थी। एक रैली में शामिल अराजकतत्वों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा दी। सेक्टर छह स्थित परशुराम चौक के ऊपर चढ़ गए। जूते-चप्पल पहने हुए थे। नीला झंडा फहरा दिया। इसका विरोध हुआ तो उनके ही कुछ समर्थकों ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना शुरू कर दिया। घटना के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.