हरिद्वार, अप्रैल 13 -- कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर दूरदर्शी नेता, महान समाज सुधारक और भारतीय संविधान के निर्माता थे। उन्होंने सामाजिक भेदभाव और आर्थिक कठिनाइयों को पार कर देश में समानता और न्याय की मजबूत नींव रखी। बाबा साहेब की जयंती की पूर्व संध्या पर ज्वालापुर के मोहल्ला कड़छ स्थित आंबेडकर पार्क में विचार गोष्ठी और भव्य शोभायात्रा निकाली गई। डॉ. आंबेडकर बुद्ध विहार चैरिटेबल ट्रस्ट की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैंड-बाजे के साथ शोभायात्रा ज्वालापुर के मुख्य बाजारों से होकर निकली। मेयर किरन जैसल ने कहा कि बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा पर विशेष जोर देना होगा। यह भी पढ़ें- मथुरा प्रसाद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती इस दौरान चंद्र बह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.