गोड्डा, मार्च 31 -- महागामा, एक संवाददाता। महागामा में आगामी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। आगामी 14 अप्रैल को क्षेत्र में बाबा साहेब की जयंती धूमधाम और भव्यता के साथ मनाई जाएगी।बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति के बैनर तले इस वर्ष भी विशाल शोभायात्रा और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, शोभायात्रा बसुआ चौक स्थित बाबा साहेब के स्मारक स्थल से प्रारंभ होगी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। इस दौरान गाजे-बाजे, आकर्षक झांकियां, प्रभात फेरी और जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान रहेगा।आयोजन को लेकर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से विमला देवी को अध्यक्ष, संतोष ठाकुर को उपाध्यक्ष, डॉ. गौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.