गढ़वा, अप्रैल 14 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पूरे उत्साहपूर्ण माहौल में मनाई गई। उक्त अवसर पर भवनाथपुर हाई स्कूल परिसर से नव युवक आंबेडकर क्लब के तत्वावधान में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में युवक युवतियों व स्थानीय लोग डीजे की धुन पर जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा भवनाथपुर मुख्य मार्ग होते हुए टाउनशिप स्थित अंबेडकर पार्क पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। वहां अंबेडकर पार्क में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर झामुमो के जिला उपाध्यक्ष लल्लू राम, पूर्व विधायक प्रत्याशी केपी यादव, मंगलेश सिंह, वरुण बिहारी यादव, अख्तर अंसारी एवं लल्लू बैठा समेत अन्य गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की। यह भी पढ़ें- बाबा साहब ने समाज से कुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.