दुमका, अप्रैल 14 -- दुमका। भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार सहित अन्य वरीय अधिकारियों द्वारा डीसी चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। इस अवसर पर उपायुक्त ने बाबा साहेब के विचारों एवं उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को सामाजिक न्याय, समानता एवं अधिकारों की सुदृढ़ नींव प्रदान की। उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही एक समतामूलक एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है। यह भी पढ़ें- लौहनगरी में 135वीं जयंती पर याद किए गए डॉ. भीमराव अंबेडकर इधर इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों की ओर से भी माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित की ...