आंबेडकर जयंती पर टेंट लगाते समय करंट की चपेट में आया युवक, गंभीर झुलसा
देवरिया, अप्रैल 14 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली लाला गांव में मंगलवार दोपहर को आंबेडकर जयंती कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान एक युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। युवक का इलाज सीएचसी सलेमपुर पर चल रहा है।कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली लाला गांव निवासी शेषनाथ कुमार (22) पुत्र परमेश्वर प्रसाद मंगलवार को दोपहर में गांव में आयोजित आंबेडकर जयंती कार्यक्रम के लिए टेंट लगा रहे थे। इसी दौरान टेंट का पाइप लगाते समय ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गए, जिससे उन्हें जोरदार करंट लग गया। यह भी पढ़ें- इलाज के दौरान झुलसे मासूम ने तोड़ा दम, कोहराम करंट लगने से युवक झुलसकर नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.