आंबेडकर जयंती पर जयघोष से गूंजा श्यामपुर
हरिद्वार, अप्रैल 14 -- बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर मंगलवार को श्यामपुर क्षेत्र जयघोष से गूंज उठा। भव्य शोभायात्रा में युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। पूरे मार्ग में बाबा साहेब अमर रहें और संविधान जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंजता रहा। शोभायात्रा की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क से हुई। यात्रा अपर मार्केट, पीठ बाजार श्यामपुर होते हुए पारंपरिक मार्ग से आगे बढ़ी। इसमें भारतीय संविधान की सांकेतिक प्रति, बाबा साहेब के जीवन चरित्र और उनके संदेशों को दर्शाती झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। आगे बढ़ते हुए शोभायात्रा श्यामपुर से सटे सजनपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र में पहुंची और मुख्य चौक-चौराहों से होकर गुजरी। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा, झांक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.