नोएडा, अप्रैल 14 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य । समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को दादरी नगर, सीदीपुर, जमशेदपुरा, प्यावली, एनटीपीसी, जारचा, बील भोगपुर रामगढ़, जमालपुर, चचूरा, शाहपुर, जेवर में डॉ़ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके संघर्षशील जीवन को याद किया गया। जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि डॉ़ भीमराव आंबेडकर आधुनिक भारत के निर्माता थे। वह गरीब, पिछड़े, दलितों के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध लंबी लड़ाई लड़ी। उन्होंने हमेशा समानता और समता के लिए कार्य किया और दबे कुचले लोगों को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष किया। इस मौके पर फकीर चंद नागर, सुनील भाटी, सुधीर तोमर, अक्षय चौधरी, हरवीर प्रधान, मेहंदी हसन, शशि यादव, जय सिंह चंदेल, लाल सिंह गौतम, मेराजुद्दीन उस्मानी, अनीस अहमद, प्रमोद...