आंबेडकर जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को किया नमन
रुद्रपुर, अप्रैल 14 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। रुद्रपुर में संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और सम्मान के साथ बाबा साहेब को याद किया। मुख्य बाजार स्थित आंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मंगलवार को कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने अपना पूरा जीवन दलितों और वंचित वर्ग के उत्थान तथा समतामूलक समाज की स्थापना के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने देश को ऐसा संविधान दिया जो सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान करता है। ठुकराल ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उनके आदर्शों को अपनाकर ही वास्तविक सामाजिक न्याय स्थापित किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- परिवर्तन संस्था ने मनाया बाबा साहेब का 135वां जन्मोत्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.