मिर्जापुर, अप्रैल 16 -- चुनार। युवा भीम समिति ऐबकपुर मोहाना के तत्वावधान में मंगलवार की रात डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद व विशिष्ट अतिथि एसडीएम चुनार राजेश कुमार वर्मा मौजूद रहे। काव्य गोष्ठी में कवि रामऋगार आर्य ने "आज साथी है उदास साथ बाबा का होते, जिसने हमको जगा दिया था सोते सोते"। राजेश मिश्रा ज्योति ने "अंबेडकर जयंती में झूम कर मस्ती में, बाबा साहब तुमको है प्रणाम"।राजकुमार राजन ने "मन में अपने सुंदर एक सपना सजाओ रे, बेटी बचाओ रे तुम बेटी पढ़ाओ रे"। सुनाकर श्रोताओं की तालियां बटोरी। यह भी पढ़ें- जयंती पर बाबा साहेब को किया याद इसके अलावा अन्य कवियों ने भी काव्य पाठ किया। संचालन विजय नारायण तिवारी रसिक ने किया। कार्यक्रम में सुनील सिंह...