नैनीताल, मार्च 16 -- नैनीताल। शिल्पकार सभा नैनीताल की सोमवार को सभा अध्यक्ष रमेश चंद्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। जिसमें सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने सुझाव और विचार भी रखे। अध्यक्ष रमेश चंद्रा ने कहा कि कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा 22 मार्च को होने वाली अगली बैठक में तय की जाएगी। यहां महामंत्री राजेश लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, मंत्री अनिल कुमार गोरखा, संजय कुमार, सुरेश चंद्र, इंदर कुमार, महेश चंद्र, अनिल कुमार, अजय कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...