बुलंदशहर, अप्रैल 11 -- जहांगीरपुर थाना परिसर में आंबेडकर जयंती को लेकर सीओ शोभित कुमार ने शांति समिति की बैठक की। इस दौरान सीओ ने बताया कि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती है। इस अवसर पर जहांगीरपुर कस्बा व गांवों में अलग-अलग कार्यक्रम और रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के चलते सभी सम्मानित लोगों और क्षेत्र के वरिष्ठ जनों के साथ बैठक की गई। थाना परिसर में भी लोगों से बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही मुमरेजपुर गांव में भी ग्रामीणों से बैठक कर पुलिस की ओर से दी गई अनुमति का पालन करने के लिए कहा गया। जिन रूटों पर यात्रा की अनुमति मिली है। वहीं यात्रा निकाले जाने के लिए कहा गया। साथ ही हुड़दंग नहीं करने की चेतावनी दी गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान हुकम चंद, हरिओम सिंह, चमन परमार, धर्मवीर सिंह, हरकिशन कुमार आदि मौजूद रहे।

ह...