बदायूं, अप्रैल 9 -- आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के दृष्टिगत कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम प्रेमपाल सिंह और सीओ केके तिवारी ने शोभायात्राओं को निर्धारित मार्गों से निकालने और शांतिपूर्ण माल्यार्पण की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं होगी। कोतवाल मनोज कुमार सिंह व क्राइम इंस्पेक्टर बी.के. मौर्या ने अराजकतत्वों पर सख्त कार्रवाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों का भरोसा दिया। बैठक में सूर्य प्रताप सिंह, कुंवर पाल सागर, उमेश सागर, सुनील सागर और देवेंद्र सागर सहित गणमान्य नागरिकों ने प्रशासन को शांतिपूर्ण आयोजन का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.