बस्ती, अप्रैल 13 -- नगर बाजार। स्थानीय थाना परिसर में अंबेडकर जयंती को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थानाक्षेत्र के विभिन्न गांवों में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम आयोजित करने वाले आयोजक शामिल हुए। इसके साथ ही क्षेत्र के सभी बीट प्रभारी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जोर दिया। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने सभी आयोजकों को निर्देश देते हुए कहा कि डीजे का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुसार ही किया जाएगा। किसी भी प्रकार की तेज आवाज व नियमों का उल्लंघन न हो। उन्होंने सभी से कार्यक्रम को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए अपील की। साथ ही कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के बनाए गए संविधान व कानूनों का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.