संभल, मार्च 17 -- संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाने व शोभायात्राओं की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। मंगलवार को अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ कमेटी के पदाधिकारियों ने गांव ढकारी समेत कई गांवों में बैठकें आयोजित कर लोगों को जागरूक किया। बैठक में कार्यक्रम व शोभायात्राओं की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और जनसहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने सुझाव रखते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान अध्यक्ष दर्शन कुमार व महामंत्री लक्ष्मी बाबू समेत अतर सिंह, प्रताप सिंह, सतीश गौतम, रमेश चंद्र, प्रशांत गौतम, अजय कुमार, रायसिंह, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...