बलरामपुर, अप्रैल 9 -- गैसड़ी, संवाददाता। आगामी 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली आंबेडकर जयंती के मद्देनजर थाना कोतवाली जरवा परिसर में गुरुवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक योगेश प्रताप सिंह ने की। इस दौरान क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने पर विशेष रूप से जोर दिया गया।प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि आंबेडकर जयंती हम सभी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। इसे आपसी भाईचारे व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने लोगों से अपील किया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने यह भी कहा कि पशु तस्करी, बच्चा चोरी, अवैध लकड़ी कटान सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना समय पर देना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है, जिससे पुलिस प्रभाव...