संभल, अप्रैल 14 -- बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को भव्य रूप से मनाने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद भर में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम ने निर्देशित किया कि जहां-जहां आंबेडकर जयंती के कार्यक्रम आयोजित होने हैं, वहां विशेष रूप से साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए। उन्होंने नालियों और गलियों की सफाई सुनिश्चित करने के साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी कार्यालय अध्यक्षों को निर्देशित किया कि 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे अपने-अपने कार्यालयों में बाबा साहब की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। यह भी पढ़ें- दरौली: 14 को मनेगी बाबा साहेब आं...