रुडकी, अप्रैल 19 -- रुड़की, संवाददाता। रविदास धाम जनकल्याण ट्रस्ट के तत्वावधान में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत नहर के नारा स्थित रविदास मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद की गई। यह शोभायात्रा सिविल लाइंस, मलकपुर चुंगी, शेरपुर माजरा, बेलडा, ब्रह्मपुर और शंकरपुरी होते हुए हरिद्वार रोड स्थित आंबेडकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और वे डीजे पर बज रहे देशभक्ति एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े गीतों पर नृत्य करते नजर आए। शोभायात्रा के संयोजक एवं रविदास धाम के अध्यक्ष योगेश कुमार ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.