सोनभद्र, अप्रैल 13 -- सोनभद्र, संवाददाता। सदर विकास खंड के जैत गांव स्थित आंबेडकर पार्क में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान श्रमदान करते श्रद्धांजलि दी गई। किसान मोर्चा के महामंत्री नारसिंह पटेल के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान कर अंबेडकर प्रतिमा और पूरे परिसर की साफ-सफाई की। इसके बाद सभी ने पुष्प अर्पित कर बाबा साहब को नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय लोकतंत्र को मजबूत आधार देने वाला संविधान तैयार किया, जिसने देश के हर नागरिक को समान अधिकार, स्वतंत्रता और न्याय का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का...