मेरठ, अप्रैल 14 -- दिल्ली रोड स्थित गौतम नगर क्षेत्र में आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा ने किया। इस दौरान पूरा मार्ग जय भीम और भारत माता के जयघोषों से गूंज गया। शोभायात्रा गौतम नगर से शुरू होकर भगवतपुरा, भूमिया का पुल, ओडियन सिनेमा के सामाने से होते हुए मैट्रो प्लाजा बाबा साहेब की प्रतिमा पर संपन्न हुई। यात्रा में बाबा साहेब की झांकी, महर्षि वाल्मीकि, संत रविदास, मीराबाई, अहिल्याबाई की झांकियां शामिल रहीं। भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक है। शोभायात्रा में महापौर हरिकांत अहलूवालिया, जयवीर सिंह, राजीव गुप्ता, संजय सैनी, अनिल वर्मा, रविंद्र, राकेश शर्मा,पंकज गोयल, मनीष जाटव, सोनी, शिवम गुप्ता शामिल रहे। यह भी पढ़ें- आंबेडक...