रुद्रपुर, अप्रैल 12 -- वीरेंद्र सिंह कोरंगा, शांतिपुरी। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती को लेकर शांतिपुरी क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को शांतिपुरी ढांकानी में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम संयोजक शेर राम नेता ने बताया कि आंबेडकर जयंती का कार्यक्रम पंचायत भवन परिसर में सार्वजनिक रूप से होगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर क्षेत्र की चारों ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आयोजन को व्यापक और सफल बनाया जा सके। बैठक में बिशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.