आरा, अप्रैल 10 -- चरपोखरी, एक संवाददाता। प्रखंड में आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी जायेगी। इसकी तैयारी को ले सियाडीह पंचायत के मुखिया के कार्यालय में शुक्रवार को बैठक की गई। अध्यक्षता पवन कुमार ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष आंबेडकर जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनायी जाएगी। इजिसमें प्रचार-प्रसार को लेकर 12 अप्रैल को बाइक जुलूस निकाला जाएगा। इसे लेकर रोड मैप तैयार किया गया। बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य होगा। मौके पर चंद्रमा राम, जय प्रकाश राम, भिखारी राम, रामेश्वर यादव, मंगलजीत प्रियदर्शी, मुखिया लालमुक्ति पासवान, राजवल्लभ चौधरी, गुलाबास, सुरेश समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...