गंगापार, अप्रैल 14 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरीबोझ गांव में सोमवार शाम आंबेडकर जयंती की तैयारी को कुछ लोगों ने पहुंचकर रोकने लगे। वहां झंडी पताका लगा रहे युवकों ने इसका विरोध किया तो एक युवक को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी गई। घटना से मौके पर तनाव हो गया। लोग भारी संख्या में थाने पहुंच गए लेकिन पुलिस ने सभी को समझा बुझाकर चार नामजद और चार अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरीबोझ निवासी दयाशंकर गौतम रविवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में पोस्टर-बैनर लगा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने पहुंचकर इसका विरोध शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- मारपीट कर किया घायल, जानमाल की दी धमकी आरोप है कि विरोध के दौरान आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की औ...