हरदोई, अप्रैल 15 -- हरदोई, संवाददाता। हरपालपुर कस्बे में मंगलवार को भारत रत्न व संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती कार्यक्रम से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है।बताया जा रहा है कि कस्बे के आंबेडकर नगर में आयोजित जयंती कार्यक्रम के दौरान मंच पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और भगवान बुद्ध के चित्रों के सामने बार बालाओं द्वारा अश्लील गानों पर डांस किया गया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आयोजकों का कहना है कि जयंती का कार्यक्रम दिन में सम्पन्न हुआ था, जबकि शाम को उसी मंच पर एक बेटी के जन्मदिन के अवसर पर डांस कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यह भी पढ़ें- लापरवाही: परिषदीय विद्यालयों में नहीं मनी संविधान निर्माता की जय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.