कानपुर, अप्रैल 12 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर शहर में जुलूस औऱ शोभायात्राएं निकलेंगी। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने 14 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई मार्गों पर रूट डायवर्जन किया है। जुलूस या शोभायात्राओं के पहले वाहन लोड होने पर इस व्यवस्था को दिन में 2 बजे से ही प्रभावी कर दिया जाएगा। आमजनों से अपील की गई है कि वे लोग डायवर्ट रूटों के वैकल्पिक मार्गों पर जरूरी कार्य से निकले। यूं होगा डायवर्जनमध्य जोन- कर्नलगंज-चुन्नीगंज चौराहा से कोई भी वाहन कंपनीबाग चौराहा, रावतपुर तिराहा की तरफ नहीं आ सकेंगे। ऐसे वाहन गोपाला तिराहा से बाएं मुड़कर स्वरूपनगर होते अपने गंतव्य को जा सकेंगे।- वीआईपी रोड में कोई भी वाहन कंपनीबाग चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन केएफसी कट से दाहिने मुड़कर वेंडी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.