आंबेडकर जयंती : समाज को नशा से मुक्त और बच्चों को बेहतर शिक्षा दें : सुपन समाज
रांची, अप्रैल 14 -- रांची। सुपन समाज की ओर से बरियातू के चिरौंदी में मंगलवार को डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। बाबा साहब के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्श को याद किया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अमित मुंडा समेत अन्य शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बरियातू सुपन समाज के अध्यक्ष अमित राम और उपाध्यक्ष बबलू राम ने की। वक्ताओं ने कहा कि आर्थिक अभाव के कारण मेधावी छात्र पीछे नहीं छूटें, इसके लिए समाज को एकजुट होना होगा। समाज को नशामुक्त बनाने और बच्चों को बेहतर शिक्षा से जोड़ने का संकल्प लिया गया। संगठन की ओर से जरूरतमंद परिवार के बच्चों के लिए विशेष कोचिंग और छात्रवृत्ति दिलाने को लेकर सकारात्मक प्रयास का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- शिक्षा में बाबा साहब के योगदान को किया याद कार्यक्रम में रंजीत राम, सूरज राम, राजाराम, सुनील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.