रांची, अप्रैल 14 -- रांची। आस्था जीवन एवं छात्र क्लब चिकित्सक मंच की ओर से अपर बाजार और रातू काठीटांड़ चौक स्थित आरती डेंटल क्लिनिक में बाबा साहब की जयंती पर नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर लगा, जिसमें 27 मरीजों की जांच की गई। आस्था जीवन के सचिव विनोद साहू ने बताया कि डॉ बीके शर्मा और उनकी टीम ने मरीजों के दांत व मुख से जुड़ी बीमारियों की जांच कर उन्हें खान-पान और जीवनशैली से संबंधित जरूरी सलाह दी। इस अवसर पर शशि शेखर प्रसाद, रागिनी देवी, मंजू देवी, विवेक कुमार, देवेंद्र कुमार, राजेश अधिकारी, सुबोध शर्मा, सुभाष कुमार, शोभा देवी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन यह भी पढ़ें- जिलेभर में मनाई जा रही बाबा साहब की जयंती यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती : अधिवक्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना का किया पाठ

हिंदी हिन्दुस्तान की...