आंबेडकर जयंती, बैसाखी पर कैंची धाम के लिए ट्रैफिक प्लान लागू
नैनीताल, अप्रैल 13 -- नैनीताल, संवाददाता। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती और बैसाखी के अवसर पर 14 अप्रैल को कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है।एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी की ओर से जारी प्लान के अनुसार, अल्मोड़ा और रानीखेत से हल्द्वानी की ओर जाने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से डायवर्ट कर रामगढ़ और मुक्तेश्वर मार्ग से भेजा जाएगा। वहीं हल्द्वानी से पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले आवश्यक सेवाओं के वाहन अपने निर्धारित मार्ग से ही संचालित होंगे। अन्य भारी वाहनों को यातायात दबाव के अनुसार भवाली मस्जिद तिराहे से पहले रोका जा सकता है या उन्हें वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा, ताकि मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति न बने। यह भी पढ़ें- तीन दिन प्लान देखकर घरों से निकलें द्वाराहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.