वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर 12 अप्रैल को मलिन बस्तियों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन (एनएमओ), सेवा भारती की ओर से बनारस में 75 से अधिक शिविर लगाए जाएंगे। बीएचयू में बैठक में एनएमओ काशी प्रांत के सचिव डॉ. राजेश कुमार राय ने कहा कि संगठन से जुड़े 500 से अधिक चिकित्सक शिविरों में परामर्श देंगे। डॉ. विश्वंभर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा से राष्ट्र सेवा की थीम पर यह शिविर लगाए जा रहे हैं। बैठक में आईएमएस के निदेशक डॉ. एसएन संखवार, डॉ. रामेश्वर चौरसिया, डॉ. सत्येंद्र तिवारी, डॉ. ममता, डॉ. अतुल सिंह, डॉ. सुरेंद्र प्रताप मिश्र मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.