अमरोहा, अप्रैल 14 -- हसनपुर, संवाददाता। संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर मंगलवार को नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी एवं चेयरपर्सन राजपाल सैनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।रहरा अड्डे के नजदीक से शुरू हुई शोभायात्रा में महात्मा बुद्ध, बाबा साहेब व उनकी पत्नी रमाबाई, रानी लक्ष्मी बाई, भारत माता की झांकियां प्रमुख थीं। शोभायात्रा में नाग-नागिन नृत्य, चना जोर गरम भारत के कलाकारों की प्रस्तुति नगर वासियों को मंत्रमुग्ध कर रही थी। शोभायात्रा नगर के मुख्य बाजार आदि का भ्रमण करती हुई आंबेडकर पार्क पर पहुंचकर संपन्न हुई। व्यापारी सुरक्षा फोरम ने मुकेश गुप्ता के नेतृत्व में इंद्रा चौक पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया। यह भी पढ़ें- जयंती पर डॉ.आंबेडकर को किया नमन, प्रतिमा पर जलाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.