अल्मोड़ा, मार्च 31 -- डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भनोली में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विधायक मोहन सिंह मेहरा और अम्बेडकर सभा के सदस्यों ने सीएम को न्योता दिया। सीएम ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए भनोली आने का भरोसा दिलाया। साथ ही कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीं। यहां महासभा के अध्यक्ष दीवान आर्य, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष तिलोक राम, जगदीश फुलारी, मनोज कुमार, गौरी शंकर, ​रोहन कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...