पटना, दिसम्बर 10 -- राज्य के आंबेडकर छात्रावासों में स्थित पुस्तकालय में नई पुस्तकें और खेलकूद सामग्री सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी)कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने इस संबंध में कार्रवाई का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया। बुधवार को मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने पटना स्थित कल्याण छात्रावासों का औचक निरीक्षण किया। इनमें डॉ. आंबेडकर कल्याण छात्रावास (जीडब्लू, महेंद्रू), डॉ. आंबेडकर कल्याण छात्रावास (थियोसोफिकल सोसाइटी परिसर) तथा आरफाबाद स्थित कल्याण छात्रावासों का मंत्री ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ आप्त सचिव विनोद कुमार पंकज, जिला कल्याण पदाधिकारी, पटना संजीव कुमार रत्न तथा प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मुकेश कुमार मौजूद थे। मंत्री ने पुस्तकालय, जिम, खेलकूद गतिविधियां और...