गोपालगंज, मार्च 12 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के आंबेडकर चौक से घोष चौक तक जल्द ही आरसीसी नाले का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही सड़क किनारे नगर परिषद की जमीन पर वर्षों से गुमटियों में चल रही दुकानों के स्थान पर पक्का भवन भी बनाया जाएगा। नगर परिषद की ओर से इस योजना को लेकर गुरुवार को नप के चंद्रवंश गिरि सभागार में दुकानदारों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद के मुख्य पार्षद हरेंद्र कुमार चौधरी ने की। उन्होंने दुकानदारों को प्रस्तावित योजना की जानकारी देते हुए निर्माण कार्य से होने वाले लाभों पर चर्चा की। बताया गया कि आंबेडकर चौक और अस्पताल के सामने सड़क किनारे नगर परिषद की जमीन पर करीब 90 गुमटियों में दुकानें संचालित हो रही हैं। बरसात के दिनों में नाले की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण अस्पताल परिसर औ...