गुड़गांव, जून 14 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। आंबेडकर चौक (सेक्टर-45-46-51-52 चौक) पर फ्लाईओवर के साथ अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। सेक्टर-45 से गुरुग्राम-सोहना हाईवे की तरफ फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा, जबकि सेक्टर-45 से आर्टिमिस अस्पताल की तरफ अंडरपास बनाया जाएगा। यह फैसला भविष्य में इस चौराहे पर बढ़ते यातायात दबाव के चलते गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने लिया है। जीएमडीए ने पिछले साल आंबेडकर चौक पर फ्लाईओवर बनाने की योजना तैयार की थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से इस योजना को मंजूरी मिलने के बाद इस साल सात मई को फ्लाईओवर निर्माण का टेंडर जारी किया था। इसके निर्माण में करीब साढ़े 32 करोड़ रुपये की लागत आनी है। 29 मई को इस योजना के तहत टेंडर खोला जाना था। बढ़ते यातायात दबाव को लेकर जीएमडीए ने अब फैसला लिया है कि इस चौक पर फ्...