पाकुड़, मई 16 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। शहर के अंबेडकर चौक पर शुक्रवार को मामूली सड़क दुर्घटना के बाद दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार, एक दोपहिया बुलेट चालक ने स्कूटी सवार को धक्का मार दिया। स्कूटी पर चालक के पीछे एक महिला भी बैठी हुई थीं, जिन्हें बाइक से हल्की चोट लग गई।घटना के बाद स्कूटी चालक ने बाइक चालक को लेकर नाराज़गी जताई और कथित तौर पर कुछ अपशब्द कह दिए। इसी बात को लेकर मामला बढ़ गया और बाइक चालक ने स्कूटी चालक के साथ हाथापाई शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया, जिसके बाद मामला किसी तरह नियंत्रित हो सका। घटना के दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बन गई और राहगीरों व अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी ...