कानपुर, अप्रैल 25 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता आल इंडिया एससी,एसटी रेलवे इपलाइज एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को सामुदायिक भवन, पुराना सेंट्रल स्टेशन पर भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर वक्ताओं ने कहा कि डा. भीमराव आंबेडकर ने समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। आज समाज में जो बदलाव दिख रहे हैं, उसके लिए डा. बाबा साहेब के त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता।कार्यक्रम शाम पांच बजे शुरू होना था पर गर्मी और उमस की वजह से दो घंटे बाद शुरू हो सका। यूनियन पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ ही दीप प्रज्जवलन करके कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलकर अनुयायी खुद के साथ ही दूसरों के भविष्य को सुधार सकते ह...