मऊ, अप्रैल 15 -- दोहरीघाट(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के रौंदाभगवानपुर (ठाकुरगांव) में मंगलवार की देर शाम डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में पहुंचे नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि योजना के तहत लाखों की लागत से बनी दो सड़कों का लोकार्पण किया। वहीं डॉ. अंबेडकर को नमन कर उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ.आंबेडकर का सपना था कि गरीब एवं उपेक्षित लोगों के जीवन स्तर में सुधार के लिए काम किया जाए। यह भी पढ़ें- संविधान के शिल्पी को बारंबार नमन : श्री नवीन बताया कि बाबासाहब ने अपना जीवन समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.