गोरखपुर, मार्च 31 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मोत्सव को लेकर लगाए गए बैनरों को नगर पंचायत द्वारा हटाए जाने पर सोमवार की रात विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि कस्बे के सब्जी मंडी, गोला रोड और पटना चौराहे पर लगे बाबा साहब के बैनरों को जबरन हटवा दिया गया, जिसको लेकर संगठन से जुड़े लोगों ने थाने पहुंच कर प्रभारी के सामने नाराजगी जताई। साथ ही जुलूस निकालकर मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध जताया। बृजेश कुमार, शैलेंद्र कुमार बौद्ध, देवनारायण बौद्ध, बाबूलाल बौद्ध, संतोष कुमार बौद्ध, इंद्रजीत कुमार, संतोष कुमार प्रधान आदि का कहना था कि बाबा साहेब का जन्म दिवस 14 अप्रैल को धूमधाम से मनाने के लिए नगर सहित अन्य जगहों पर होल्डिंग, बैनर लगवाया गया था, जिसे चेयरमैन के इशारे पर ईओ को मोहरा बनाकर बैनर को नगर पंचायत कर्मिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.