आंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लें : असीम अरुण
नोएडा, अप्रैल 19 -- नोएडा। सेक्टर-37 स्थित पुस्तकालय में शनिवार देर रात जश्न-ए-भीमोत्सव कार्यक्रम हुआ। इसका आयोजन दलित उत्थान समिति ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन हमें समानता, न्याय और अधिकारों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही हम एक समतामूलक समाज का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने बाबा साहेब के विचारों को अपनाने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने और शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने की बात कही। स्थानीय विधायक पंकज सिंह ने कहा कि भीमोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज को जागरूक और संगठित करने का एक सशक्त माध्यम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.