फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 14 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। जेएनवी रोड स्थित प्रतिमा स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने जेएनवी तिराहे पर आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और कलेक्ट्रेट सभागार में बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ.आंबेडकर ने समाज के सभी वर्गो को समान अधिकार दिलाने को अपना जीवन समर्पित किया। उनके आदर्शो को जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है। एडीएम अरुण कुमार सिंह, दिनेश कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। अंबेडकर तिराहे पर भीमराव अंबेडकर जयंती आयोजन समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख सचिव एसपी आर्य, पूर्व कस्टम कमिश्नर केके कठेरिया, सीडीओ विनोद कुमार, पूर्व निदेशक आयुष विभाग सुरेश चं...