छपरा, अप्रैल 19 -- दरियापुर।प्रखंड मुख्यालय में रविवार को संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती सप्ताह समारोह पूर्वक मनाई गई।सबसे पहले उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक छोटेलाल राय ने कहा कि डॉ आम्बेडकर के योगदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने देश को संविधान ही नहीं दिया बल्कि समानता का भाव देश में पैदा किया। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जौहर आजाद ने कहा कि आंबेडकर के आदर्शों को अपनाना आज के युवाओं के लिए बेहद जरूरी है। शिक्षक नेता डॉ महात्मा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बाबा साहेब महान स्वतंत्रता सेनानी व महान देशभक्त के साथ साथ एक महान चिंतक भी थे। यह भी पढ़ें- संविधान शिल्पकार बाबा साहब की जयंती पर गूंजे समानता के स्वर पूर्व जिला पार्षद व वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता राजनाथ राय ने कहा...