लखनऊ, अप्रैल 14 -- 1090 चौराहे पर लगी बाबा साहब आंबेडकर की होर्डिंग पर स्कूटी सवार युवक ने ब्लेड मार कर फाड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वायरल वीडियो के आधार पर हजरतगंज पुलिस ने युवक को चिह्नित किया और शांति भंग की कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने पर उसने बताया कि हवा तेज चल रही थी। बैनर पोस्टर फट रहे थे। हवा आर पार हो जाए और होर्डिंग न गिरे। इसके लिए वह कट मार रहा था। एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल के मुताबिक पकड़ा गया स्कूटी सवार पारा का रहने वाला हिमांशु मिश्रा है। यह भी पढ़ें- धार्मिक पोस्टर से बदसलूकी का वीडियो वायरल वीडियो में वह सोमवार शाम स्कूटी रोककर होर्डिंग पर ब्लेड से कट मार रहा है। होर्डिंग 1090 चौराह के पास लगी थी। वीडियो वायरल हुआ था। उसके आधार पर ...