चंदौली, अप्रैल 13 -- शहाबगंज- चकिया, हिटी। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को शहाबगंज ब्लॉक मुख्यालय स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्थल पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा की गई।पूर्व सपा विधानसभा अध्यक्ष सुरेन्द्र चौहान ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को आधुनिक भारत के निर्माणकर्ता और सामाजिक न्याय के सबसे बड़े प्रतीक के रूप में जाना जाता है। आईपीएफ प्रवक्ता अजय राय ने कहा कि एक कुशल अर्थशास्त्री, विधिवेत्ता और राजनीतिक चिंतक के रूप में डॉ आंबेडकर का योगदान अतुलनीय है। जनवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष साहब सिंह फौजी ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही, जिसमें उन्होंने सभी नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की। यह भी पढ़ें- आंबेडकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.