गंगापार, जून 2 -- सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के नसरतपुर गांव स्थित भीमराव आंबेडकर पब्लिक स्कूल में लगी डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को सोमवार रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह होने पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होने लगे।‌ मामले की सूचना पर एसीपी एवं प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर तत्काल नई प्रतिमा स्थापित कराया है।सोरांव थाना क्षेत्र के नशरतपुर गांव में कांग्रेसी नेता विनोद वर्मा का भीमराव आंबेडकर पब्लिक स्कूल संचालित है। विद्यालय परिसर में डॉ भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगाई गई है। आरोप है कि सोमवार रात अराजक तत्वों ने मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार सुबह विद्यालय का स्टॉप किसी काम के लिए पहुंचा तो घटना की जानकारी होने पर विद्यालय संचालक विनोद वर्मा को सूचना दिया। डॉ आंबेडकर की म...