दुमका, मार्च 6 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के आंबेडकर चौक पर लगे डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को होली के दिन क्षतिग्रस्त कर दिए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले को लेकर पुलिस ने अज्ञात शरारती तत्वों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ऐसे लोगों की पहचान कराने में जुटी हुई है। गौरतलब हो कि होली के दिन शरारती तत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा के एक हाथ के अंगूली को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस घटना के बाद सामाजिक संगठनों ने काफी रोष व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से दोषियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग किया था। जिसके बाद पुलिस ने अब इस मामले में अज्ञात पर मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन की ओर से पहल करते हुए क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत भी करा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...